उत्तराखंड कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेन्द्र गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र गोयल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 सुरेन्द्र गोयल को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, कर्मठ एवं निष्ठावान नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
प्रीतम सिह ने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र गोयल ने अपने राजनैतिक सफर में ग्राम प्रधान से लेकर विधायक एवं सांसद के पद पर रहते हुए क्षेत्र की जो निःस्वार्थ सेवा की उसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे तथा अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों के लिए याद किये जायेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोशी, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्शि, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव सिंह, संदीप चमोली, सीताराम नौटियाल, नवीन सिह पयाल, कमरखान, डाॅ0 प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस के भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, विजय रतूड़ी मोन्टी, राहुल प्रताप राणा, आदि कांग्रेसजनों ने भी सुरेन्द्र गोयल जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

