उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने सीएम से वैक्सीनेशन कैम्प लगाने सहित उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की

उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने सीएम से वैक्सीनेशन कैम्प लगाने सहित उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के वैक्सीनशन हेतु संभाग स्तर पर कैम्प लगाने कोरोना काल के दौरान मारे गए अधिकारियों को कोरोना वारियर घोषित कर उनको अनुमन्य राशि प्रदान करने मांग की।

उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें संगठन द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई कि हर कर्मचारी को वैक्सीनशन हेतु संभाग स्तर पर कैम्प लगये जाए साथ ही जिन चार अधिकारी कर्मचारी का इस दौरान निधन हुआ उनको कोरोना वारियर घोषित कर उनको अनुमन्य राशि प्रदान की जाए। संगठन द्वारा गोल्ड हेल्थ कार्ड की खामियों को तुरंत दूर करने की मांग की कर्मचारियों में इस बात का रोष था कि इस महामारी में भी कोई हॉस्पिटल इस कार्ड को मान्य नहीं कर रहा ये कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है। साथ ही संगठन ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कर्मचारियों की शासन स्तर पर कई मांग पूरी नही हो रही जैसे प्रमोशन में शिथलिकता प्रदान करना व राज्य कर अधिकारियों की डीपीसी अभी तक नही होना। संगठन ने ममुख्यमंत्री से कर अर्जन के सबसे बड़े विभाग जो खुद उनके पास है उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन नेगी महामंत्री राकेश जखमोला ,देवेंद्र रावत, आर्यन्दर चौहान ,उमा जुगरान ,सचिन सैनी,सुरक्षा, राजेंदर बोहरा, भारत सिंह राणा ,कैलास बीस्ट, अरविंद जोशीमनीष भट्ट, सुरेंदर कुमार, शिप्रा भारती , नैन सिंह पंवार, आदि काफी कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles