HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड श्रमिकों के परिश्रम से विकास की ओर अग्रसर : मदन कौशिक  

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। श्रमिकों के परिश्रम से उत्तराखण्ड विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा व उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। यह विचार शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपने कार्यालय पर विद्युत स्वयं सहायता समूह समिति की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा उनके अभिनन्दन करने के अवसर पर व्यक्त किये।
मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के कर्मियों की आर्थिक व सामाजिक दशा सुधारने के लिए विशेष कदम उठा रही है। भविष्य में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बीमा व पेंशन की सुविधा प्रदान की जायेगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विद्युत स्वयं सहायता समूह समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन को मजबूत करते हुए विद्युत विभाग की कार्यशैली को सुधारने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
समिति के संरक्षक पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि विद्युत स्वयं सहायता समूह समिति के माध्यम से अत्यन्त न्यून वेतन पर हजारों श्रमिक पूरे प्रदेश में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा प्रदान कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के सहयोग व आशीर्वाद से सभी श्रमिकों के हितों की रक्षा करने का प्रयास किया जायेगा। एड. राजकुमार ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से मिलकर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करवाया जायेगा। प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा को समर्पित है। किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। सभी पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी नवगठित पदाधिकारियों का मार्ल्यापण कर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर पार्षद अनिरूद्ध भाटी व पूर्व पार्षद राजकुमार एड. संरक्षक, नीरज कुमार अध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव, धर्मसिंह रावत उपाध्यक्ष, रूपेश शर्मा कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार जन सम्पर्क विभाग, अजय शर्मा, संदीप गोस्वामी, नरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, चन्द्रकिरण, परवान अली, मनीष चंचल, सोन, पार्षद विनित जौली आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles