HTML tutorial
HTML tutorial

पर्यावरणविद् डाॅ सोनी ने की जिलाधिकारी से मुलाकात 

Spread the love
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। पेड़ पौधों को भावनाओं से जोड़कर उनके संरक्षण के लिए मेरा पेड़-मेरा दोस्त पहल के तहत जनपद में सघन अभियान चलाकर पौधारोपण के संबंध में पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल से मुलाकात की और उन्हें मेरा पेड़-मेरा दोस्त योजना के तहत जिले में सघन पौधारोपण करने के लिए सुझाव पत्र दिया। जिसमें उन्होंने रुद्रप्रयाग को हरित जनपद बनाने के लिए जिले के समस्त विभागों, कार्यालयों, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में वन महोत्सव, हरेला, श्रीदेव सुमन दिवस व राष्ट्रीय पर्वो पर पौधे लगवाने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी मंगलेश घिण्डियाल ने सुझावों पर कार्य करने का आश्वासन दिया और कहा ष्मेरा पेड़-मेरा दोस्तष् के तहत पौधारोपण के संबंध में जिले की बैठक में आपको बुलाया जाएगा। पर्यावरणविद डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी मंगलेश घिण्डियाल को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार में भेंट कर अभिनंदन किया। डॉ सोनी ने पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यो से अवगत कराया जिलाधिकारी ने प्रशन्नता व्यक्ति करते हुए डॉ सोनी को बधाई दी। डॉ सोनी ने कहा वन हमारे धरोहर हैं इन्ही से जल, जंगल, वायु व प्राकृतिक वनस्पति हमे मिलते हैं। वनों को बचाना हम सब का दायित्व होना चाहिए तभी स्वच्छ, सुंदर व प्रदूषण मुक्त वातावरण बनेगा और पर्यावरणीय असन्तुलन कारकों का जन्म नहीं होगा। हमे अपने आने वाली पीढ़ी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कार्य करना होगा।

देवभूमि खबर

Related articles