उप निरीक्षक दीपक पंवार एवं ड्यूटीरत पुलिस जवानों ने मानवता दिखाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर मालवाहक गाड़ी से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाएं

उप निरीक्षक दीपक पंवार एवं ड्यूटीरत पुलिस जवानों ने मानवता दिखाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर मालवाहक गाड़ी से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाएं
Spread the love

देहरादून।रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर लेबर की इंतज़ार में खड़े टूक के कारण मरीज़ों को हो रही दिक्कत को देखते हुए चौकी प्रभारी मालदेवता उप निरीक्षक दीपक पंवार एवं ड्यूटी रत पुलिस जवानों ने तुरंत भरे हुए सिलेंडर को वाहन से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया।

अवगत है कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मरीजों के दृष्टिगत रायपुर कोविड केयर सेंटर में लगातार अधिक से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं जिससे सिलेंडर की खपत अधिक हो रही है एवं कल सिलेंडर का एक वाहन रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचा लेकिन सिलेंडर उतारने के लिए कोई लेबर उपलब्ध नहीं थे जिस कारण ट्रक कई देर तक वहां खड़ा रहा और अस्पताल में सिलेंडरों की कमी हो रही थी

पुलिस के संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी मालदेवता उप निरीक्षक दीपक पंवार एवं ड्यूटी रत पुलिस जवानों द्वारा तुरंत भरे हुए सिलेंडर को वाहन से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया गया।
ड्यूटी रत जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी के सिवाय भरे हुए भारी भरकम सिलेंडरों को अस्पताल तक जल्द पहुंचाये गए एवं खाली सिलेंडर को अस्पताल से ट्रक में लोड किया गया मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस के उक्त कार्य की सराहना की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles