एनसीपी एमएलए जयदत्त क्षीरसागर शिवसेना में होंगे शामिल , दिया इस्तीफा

Spread the love

मुम्बई।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया है और आज शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। इससे पहले जयदत्त क्षीरसागर ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके निवास मतोश्री पर मुलाकात की।

गौरतलब है कि बीड़ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में जयदत्त अकेले राकंपा विधायक हैं। बाकी सभी भाजपा से हैं। बताया जा रहा है कि क्षीरसागर राकंपा से नाराज हैं, यह नाराजगी पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी और उनके स्थानीय प्रतिद्वंदी धनंजय मुंडे को अधिक महत्व देने को लेकर है।

देवभूमि खबर

Related articles