HTML tutorial
HTML tutorial

एफआरआई देहरादून और जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी कुल्हाल में कोरोना पॉजिटिव मिले ,कंटेनमेंट जोन घोषित

एफआरआई देहरादून और जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी कुल्हाल में कोरोना पॉजिटिव मिले ,कंटेनमेंट जोन घोषित
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में कोविड-19 के मामलों में एक बार ग्राफ बढ़ता जा रहा है । भारतीय वन अनुसंधान केंद्र में 12 आईएफएस अधिकारी एवं जी-2 बी-19 तिब्बतन कालोनी डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं ।भारतीय वन अनुसंधान केंद्र को  सील किया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए भारतीय वन अनुसंधान केंद्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया इसके अलावा 12 ट्रेनी अधिकारियों के लिए विशेष डॉक्टरो की टीम की निगरानी में इलाज किया जा रहा है ।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है जनपद क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफ.आर.आई. एवं जी-2 बी-19 तिब्बतन कालोनी डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरुप क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उक्त क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सधिकारी को इन क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से मास्क का उपयोग तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।

देवभूमि खबर

Related articles