ओएनजीसी कर्मचारियों ने गेट मिटिंग कर दिखाई एकजुटता

ओएनजीसी कर्मचारियों ने गेट मिटिंग कर दिखाई एकजुटता
Spread the love

देहरादून। ओएनजीसी में नियमित कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण को लेकर ओएनजीसी स्टाफ यूनियन (ओएसयू) के बैनर तले दर्जनों कर्मचारियों ने गेट मिटिंग कर एकजुटता दिखाई। कर्मचारियों की अगुवाई राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री और ओएसयू के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने की।
यहां बुधवार को दोपहर एक बजे के करीब सभी कर्मचारी कार्यालयों से बाहर निकल कर तेल भवन स्थित परिसर के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। गेट मिटिंग कर ओएनजीसी प्रबंधन के खिलाफ लामबद्ध हुए। मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के कारण वेतन पुनरीक्षण पर सहमति नहीं बन पा रही है। जिसे लेकर उनका रोष लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि ओएनजीसी प्रबंधन कर्मचारियों के हितों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वाजिब मांगों पर लापरवाही बरती जा रही है। समय रहते इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय ले। नहीं आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं यूनियन के महामंत्री अनुराग प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों को शिफ्ट, माइनिंग, नाइट ड्यूटी जैसे कई अलाउंसिस दिए जाने हैं। लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन से कई बार गुहार लगाई गई कि पे स्केल में फिटमेंट बेनीफिट का लाभ उन कर्मचारियों को भी प्रदान किया जाए जो एक जनवरी 2017 के बाद नियुक्त किए गए हैं। लेकिन इस पर भी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। गेट मिटिंग के दौरान यूनियन के संयुक्त मंत्री मोहन प्रकाश बेलवाल, कार्यालय मंत्री अजय शर्मा, रमन भाटिया आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर रजनीश छतवाल, शोभा नेगी, अनिल कुमार शाहनवाज, स्वराज केसला, राकेश बड़थ्वाल, मुस्तकिम खान, अनूप सिंह नेगी, एसएस राणा, सचिन त्रिपाठी, विपन कुमार, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सतेंद्र नेगी, पूरन सिंह रावत, सुनिता नेगी आदि मौजूद रहे। एक जनवरी 2017 के बाद नियुक्त किए गए कर्मचारियों को फिटमेंट बेनीफिट का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को माइनिंग एलाउंस, शिफ्ट ड्यूटी एलाउंस के अलावा नाइट ड्यूटी और फील्ड एलाउंस जारी किया जाए। कर्मचारियों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट जारी किया जाए। वेज रिविजन को ठोस बनाया जाए। स्केल रिवाइज के दौरान मिलने वाले वित्तीय लाभ को बढ़ाया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles