भाजपा नेता दिनेश रावत ने कौलागढ़ के बाजावाला में किया कम्बल,मास्क व दवाई का वितरण
देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 31 कौलागढ़ वार्ड के बाजावाला क्षेत्र में द हंस फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों को कम्बल व मास्क, आयुष किट व होम्योपैथी दवाई का वितरण किया ।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यो एवं नीतियों व सरकार की अत्यंत लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सरकार की पत्रिका पुस्तिका एवं पत्रक वितरित किए
इस अवसर पर श्रीमती सुदर्शना बिष्ट, पूजा नौटियाल, श्रीमती लक्ष्मी असवाल, श्रीमती निशा राणा, श्रीमती जानकी देवी श्री विजय दत्ता , श्रीमती बीना देवी श्रीमती किरण दत्ता, श्री नरेंद्र राणा, श्री सतेंदर चौहान, श्री मनोज धौंडियाल, श्री कुलदीप चंद, जितेंद्र , श्री हिम्मत भंडारी , श्रीमती सुशीला धस्माना राजेश्वरी रावत ,रितु शर्मा संदीप, इंदर सिंह थापा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

