पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी जी के 23 वीं शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा :काशी सिंह ऐरी
देहरादून उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी ने जारी अपने एक बयान में कहां कि कल पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी जी के 23 वीं शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा ।उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं ।पृथक उत्तराखंड राज्य बनाने का उनका संकल्प पूरा हुआ लेकिन राज्य कि अवधारना आज भी अधूरी हैं जिसे हमनें पूरा करने का संकल्प हमें लेना होगा ।
उन्होंने कहां कि 18 अगस्त को दल के संघर्षशील साथी व पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वo हरीश पाठक के पीपलपाणी संस्कार उनके निवास रेसकोर्स निकट बन्नू स्कुल देहरादून में होना हैं, जहाँ श्रद्धांजलि सभा की जानी हैं | श्रद्धांजलि सभा में सभी संगठन, राजनितिक दलों के नेता व सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

