केन्द्रीय जनपद प्रभारी सज्जन सिंह यादव ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से ली जानकारी

केन्द्रीय जनपद प्रभारी सज्जन सिंह यादव ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से ली जानकारी
Spread the love

रूद्रपुर ।केन्द्रीय जनपद प्रभारी सज्जन सिंह यादव ने आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत जनपद में चल रहे विकास कार्यों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये विस्तार से जानकारी ली।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में जानकारी दते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि जनपद की कम्पोजिट रैंक 11 है। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि के साथ ही काफी मात्रा में उद्योग स्थापित है। उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य और पोषण, आंगनकाड़ी केन्द्रों, शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा की नई पहल रूपान्तरण, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास, आधारभूत अवसंरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के भौतिक क्षेत्रफल, राजस्व ग्राम, जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, रोजगार की उपलब्धता, प्रति व्यक्ति वार्षिक आय, कृषि एवं कृषि उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने जनपद में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे 75 तालाबों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी तालाब निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण कार्य का जियोटेंग किया जा रहा है तथा तालाब निर्माण कार्य का प्रोपर डाॅक्यूमेंटन भी किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता रतूड़ी चुफाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles