कैबिनेट की बैठक में कई नीतिगत मामलों पर मंजूरी दी गई

 कैबिनेट की बैठक में कई नीतिगत मामलों पर मंजूरी दी गई
Spread the love

देहरादून। त्रिवेंद्र सरकार ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई नीतिगत मामलों पर मंजूरी दी। आज कैबिनेट में कुल 14 प्रस्ताव आये जिस पर मंत्रीमंडल ने 12 प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी। प्रदेश में दाल पर सब्सिडी देने के लिए मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना को मंजूरी दी गयी है। जिसमें प्रत्येक कार्ड पर 15 रुपये की छूट दी जायेगी। आज सचिवालय मे संपन्न कैबिनेट मे 14 मुद्दे चर्चा के लिए रखे गये थे। जिसमें 12 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगाई। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना चलाने का निर्णय लिया गया है। 3लाख कार्ड धरकों को प्रति कार्ड पर 2 किलो दाल पर 15 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उच्च शिक्षा में गेस्ट फैकल्टी को 35000 दिए जायेंगे । उन्हे महीने मे 40 पीरियड लेने होंगे। मृत्युंजय मिश्रा को कुलसचिव बनाने का निर्णय निरस्त करके मूल विभाग भेज दिया गया है। सीधी भर्ती के पदों पर आरक्षण की फिर से व्यवस्था के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई गयी है। शारीरिक विकलांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रियों के पुत्र- पुत्रियों को भी आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही कैबिनेट ने सचिवालय के स्तर पर चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा का एकीकरण कर दिया है। मोटर यान अधिनियम मे संशोधन किया गया है। राज्य निगमों में रोस्टर प्रणाली को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।

देवभूमि खबर

Related articles