पार्षद कमली भट्ट ने बद्रीश कॉलोनी में स्थानीय लोगों के करवाये कोरोना जांच एंव हेतु एंटीजन टेस्ट
देहरादून।।बद्रीशकालोनी वार्ड के अपर राजीव नगर नर्मदेश्व्रर महादेव मन्दिर परिसर में पार्षद कमली भट्ट क़ी पहल पर स्वास्थ्य विभाग द्बारा कोरोना जांच एंव हेतु एंटीजन टेस्ट किये गये।बुजुर्ग महिलाओं ने ज्यादा सक्रियता दिखाई।
पार्षद कमली भट्ट ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए आमजन से अपील क़ी कि कोरोना से बचाव के लिए उचित दूरी बनाये एंव पॉजिटिव आने पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाई ले और 15-दिनो तक घर में रहकर साफ सफाई व हल्का फुल्का व्यायाम भी करें और ज्यादा दिक्कत हो तो हेल्प लाइन 104 पर फोन कर डाक्टर क़ी सहायता लें। इस अवसर पर कई लोगो ने जांच के उपरान्त नेगेटिव आने पर राहत क़ी सांस ली तो कुछ लोगो क़ी परिणाम पॉजिटिव आई तो उन्हे सुरक्षा बरतने को कहा गया और मनोबल बनाये रखने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग क़ी ओर से प्रेम भट्ट , हर्ष कुमार एंव आशा कार्यक़र्ती उपस्थित रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कमली भट्ट , सामाजिक कार्यकर्ता अमित कौशिक , आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती , हुक्म सिंह गुंसाई , गोविन्द सिंह पुण्डीर , नितिन कौशिक व रतन सिंह रावत आदि मौजूद रहें।

