ऋषिकेश एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर और दून में एक महिला में हुई कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 50

ऋषिकेश एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर और दून में एक महिला में हुई कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 50
Spread the love

देहरादून। एक दिन राहत के बाद रविवार को फिर उत्तराखंड में दो कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है। ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक नर्सिंग ऑफिसर औऱ दून महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।
स्वास्थ्य महानिदेश डॉ. अमिता उप्रेती ने नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर यूरोलॉजी विभाग से हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती संक्रमित मरीज का दूसरा सैंपल भी पॉजिटिव मिला है। अब तक संक्रमित हुए 50 लोगों में से 26 ठीक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंच चुकी है। फिलहाल उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। जिस गली में संक्रमित व्यक्ति मिला है वहां बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles