HTML tutorial
HTML tutorial

शनिवार से दून मेडिकल कॉलेज में भी होगी कोरोना की जांच

शनिवार से दून मेडिकल कॉलेज में भी होगी कोरोना की जांच
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। शनिवार से कोविड की जांच राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गयी जाएगी प्राचार्य राजकीय दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कोविड-19 की जांच हेतु कॉलेज को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से अनुमति मिल गयी है।। शनिवार से कोविड की जांच कॉलेज में शुरू हो गयी जाएगी। इससे कोरोना की रिपोर्ट जल्दी मिल जायेगी। अभी तक एम्स ऋषिकेश और मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में  जांच हो रही थी। सरकार की अनुमति के बाद पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल पर लैब के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई थी। इसमें इस लैब को वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब नाम दिया गया है। दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि जांच करने के लिए कॉलेज के पास साइंटिस्ट, रिसर्च टेक्नीशियन, प्रोफेसर और अन्य रिसर्चर मौजूद हैं। इनमें से कुछ नेशनल इंस्टीटट्यूट ऑफ बायोलॉजी लैब पुणे में और एम्स नई दिल्ली में काम करने का अनुभव रखते हैं। यह लैब फिलहाल तो कोरोना संक्रमण की जांच के काम आएगी। इसके अलावा भविष्य में मेडिकल स्टूडेंट की ट्रेनिंग रिसर्च और स्वाइन फ्लू समेत विभिन्न वायरस की जांच और रिसर्च के काम भी आएगी।

देवभूमि खबर

Related articles