पुरानी तिथि के आटा पैकटों के वितरण सम्बन्धी सूचना अफवाह : रेखा

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)और विधानसभा सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्य ने कतिपय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रकाशित इस सूचना को अफवाह बताया है, जिसमें उनके पति द्वारा वर्ष 2018 लिखे आटा पैकेटों को आम जनता में वितरित किये जाने का दावा किया गया था।
श्रीमती आर्य ने बताया कि उनके पति गिरधारी लाल साहू ने अपने व्यक्तिगत संसाधनों से आम जनता को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि इसमे कुछ असामाजिक तत्वों ने राहत सामग्री में वितरित किया जाने वाला आटा पुराना होने की अफवाह फैलायी। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की स्थिति की वजह से तत्काल खाली व नए कट्टे उपलब्ध ना हो पाने के कारण मिल स्वामी द्वारा ताजे आटे को पुरानी तिथि के कट्टों में पैक किया गया।
राज्यमंत्री ने बताया कि अफ़वाहो को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इसकी जांच करने पर वितरित आटे की गुणवत्ता सही एवं पूर्ण रूप से खाने योग्य पायी गयी है।

देवभूमि खबर

Related articles