HTML tutorial
HTML tutorial

गढ़वाल आयुक्त व आईजी ने किया कोरोना प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन तथा आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने हरिद्वार जनपद में कोरोना संक्रमण की दृष्टिगत जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे बचाव और सुरक्षा उपायों को जांचने के लिए जनपद के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा जिले में संक्रमण की स्थिति पर नियंत्रण के उपायों की जानकारी भी संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम से ली। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग द्वारा बनायी गयी टीमों के अधिकारियों से भी वास्तविक हालातों पर चर्चा भी की। आयुक्त  रमन ने स्वास्थ्य कर्मियों को इन क्षेत्रों में काम करनेे के दौरान सामने आने वाले समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने  रूड़की लक्सर, भगवानपुर में बनाये गये राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बाहरी लोगों के लिए की गयी खाने -पीने व मनोरंज की व्यवस्थाओं को जानने के लिए ठहरे हुए लोगों से बात की। सभी ने भोजन ठहरने, स्वास्थ्य जांच को लेकर कोई भी कमी नहीं बतायी। सभी ने कमिश्नर से वापस अपने गंतव्यों को भेजने की मांग की। इस पर कमिश्नर रमन ने सभी को आश्वस्त किया कि जैसे ही परिस्थितियां पूरी तरह राज्य सरकार और जिला प्रशासन के नियंत्रण में नजर आती है वेैसे ही सभी लोगों को वापस भेजने  की कार्रवाही शुरू कर दी जायेगी। आप लोग यहां रहकर स्वयं और अपने परिवारों की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने लोगो से कहा कि इसे किसी प्रकार की बंदिश न समझते हुए स्वेच्छा से इस लाॅकडाउन का पालन करें और हालात सामन्य होने तक धैर्य बनाये रखें। वही पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला का स्पष्ट कहना है कि अब 3 मई तक बॉर्डर एरिया पर और शख्ती की जाएगी।  अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी भी लगाई जाएगी , इसी कड़ी में कल सहारनपुर बॉर्डर से आने वाले चार लोगों को पुलिस द्वारा वापस सहारनपुर भेज दिया गया। उन्होंने कहा जिस हालात में पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यो का निर्वाह कर रहे हैं मेरा दायित्व बन जाता है कि उनके बीच जा कर उनका उत्साह वर्धन करू, वो भी मेरे परिवार के सदस्य है उनकी जिम्मेदारी मेरी है। कि बॉर्डर एरिया में सख्ती का अभिप्राय है कि कॅरोना की जंग में हम उत्तराखंड के हर व्यक्ति को सुरक्षित कर सके। आप सब घर मे रहे, हम आपकी सुरक्षा में तत्पर है। उत्तराखंड पुलिस आपके साथ है यदि कोई जानकारी कॅरोना मरीजो के संबंध में मिले तो तुंरत हेल्पलाइन नंबर पर या नजदीक के पुलिस थाने और चैकी को सूचित करें। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व ) कृष्णकुमार मिश्र, अधीक्षक (देहात ) स्वपन किशोर सिंह सहित संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।   

देवभूमि खबर

Related articles