HTML tutorial
HTML tutorial

नौगांव पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। नौगांव पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण में लाँकडाउन के दृष्टिगत अवैध कच्ची शराब के कारोबार मे लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाये जा रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को नौगांव चैकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थोंध्कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकी प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया है कि चैकिंग अभियान के दौरान मंजीयाली बैण्ड नौगाव के पास से 02 राजूलाल पुत्र चेलूलाल व अनिल पुत्र सुप्पा निवासी ग्राम मंजीयाली नौगाँव थाना पूरोला के कब्जे से पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर चैकी नौगाव थाना पूरोला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles