पार्टी आलाकमान ने आखिर लिया फैसला गणेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका

पार्टी आलाकमान ने आखिर लिया फैसला गणेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका
Spread the love

देहरादून।आखिर लंबी जदोजहद के बाद पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी घोषणा कर दी।  पार्टी आलाकमान के फैसले के तहत प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौप दी गई  है। कांग्रेस ने नए फॉर्मूले के तहत पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  रंजीत रावत ,तिलकराज बेहड़ कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी से नवाजा है।

देवभूमि खबर

Related articles