गलत,फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी:के.के.मिश्रा

गलत,फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी:के.के.मिश्रा
Spread the love

देहरादून ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति के सदस्यों द्वारा संबंधित प्रस्तुत आवेदनों पर सुनवाई की गई।

इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा राज्य आन्दोलनकारी बनने के लिए आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज की गहनता से जांच की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी चिन्हीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गलतध,फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles