गैस चूल्हा गोदाम में लगी आग ,, पांच की मौत

Spread the love

लखनऊः लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई। करीब 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची। हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। वह यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है।

मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह (22), सुमित सिंह (16) व बेबी (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।

देवभूमि खबर

Related articles