HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली जिला प्रशासन ने बरेली के 42 मजदूरों को उनके गंतव्य स्थलों को भेजा

चमोली जिला प्रशासन ने बरेली के 42 मजदूरों को उनके गंतव्य स्थलों को भेजा
Spread the love

चमोली।कोरोन संकट के बीच लाॅकडाउन के कारण जनपद चमोली में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुॅचाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चमोली जिला प्रशासन ने बरेली के 42 मजदूरों को उनके गतंब्य स्थलों को भेजा गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बरेली प्रशासन से बात करके इन मजदूरों को सुरक्षित घर पहुॅचाने की व्यवस्था की गई। इन मजदूरों को 2 बसों से चमोली से हरिद्वार तक पहुॅचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई। जबकि हरिद्वार से उनके गंतब्य स्थल तक पहुॅचाने हेतु बरेली प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। ताकि मजदूरों को अपने गतंब्य तक पहुॅचने में किसी तरह की परेशानी न हो। मजदूरों की रवानगी से पहले मेडिकल जाॅच भी कराई गई। विकट परिस्थितियों में चमोली जिला प्रशासन से मिली मदद पर प्रवासी मजदूर बेहद खुश दिखे। मजदूरों नेे जिला प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वही दूसरी ओर कोरोना महामारी की वजह से जिले में प्रवासियों की घर वापसी भी जारी है। सोमवार को 214 प्रवासी अपने घर पहुॅचे। जबकि मंगलवार को भी 17 बसें प्रवासियों को लेकर चमोली पहुॅच रही है। विगत 3 मई से अब तक जिले के 13435 प्रवासियों की घर वापसी हो चुकी है। इसमें से 5241 प्रवासियों को राज्य सरकार ने बसों से चमोली पहुॅचाया है।
 जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार गौचर मेला मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मेडिकल जाॅच एवं पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने जनपद में आने और जाने वाले सभी प्रवासियों के लिए गौचर में भोजन की व्यवस्था की है। यहाॅ पहुॅचने वाले सभी प्रवासियों को जिला प्रशासन द्वारा भोजन कराया जा रहा है और बसों से उनके गतंब्य स्थलों को पहुॅचाया जा रहा है। 

देवभूमि खबर

Related articles