चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। प्रेमनगर पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में चैकिंग के दौरान झाझरा के पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 950 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। तीनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए चैकी झाझरा पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग आडवाणी पुल झाझरा के पास तीन संधिग्ध व्यत्ति दो मोटर साइकिल से आते दिखाई दिये, जिन्हे रोककर आवश्यक पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। संदिग्ध प्रतीत होने पर उत्त व्यत्तियांे की तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से 950 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ पर अभियुत्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों सिडकुल बहादराबाद में काम करते हैं, लेकिन जो तनख्वाह मिलती है, बहुत कम है इसलिए घर का खर्च चलाने के लिए हम लोअपने गाँव चन्दाहेडी, फतेहपुर सहारनपुर, उ-प्र- से चरस इकट्टòा करके उत्त चरस को लाकर प्रेम नगर, सुद्दोवाला में स्कूल व हॉस्टलों के छात्रों को बेचते हंै, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। तीनांे आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान टिक्कू, नितीन निवासी ग्राम चन्दाहेडी, थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर और योगेश निवासी ग्राम डाडापटी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

देवभूमि खबर