राज्य स्थापना दिवस पर चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी गणेश जोशी ने सम्मानित किया
उत्तरकाशी।राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट परिसर के प्रेक्षागृह में स्कूली छात्र / छात्राओं ने सांस्कृतिक अन्य कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों आंदोलनकारियों को नमन करते हुए चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के निर्माण को आज 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं ।हमारा प्रदेश युवा अवस्था की ओर बढ़ रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन 21 वर्षों में उत्तराखंड में काफी विकास कार्य हुए है । हमारी सरकार ने पलायन आयोग का गठन किया है ताकि उत्तराखंड से पलायन रुके। जल्द हमारी सरकार 20 हजार लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं राज्य निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है हमने महिलाओं और पूर्व सैनिकों को रोजगार में छूट दी है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कर्मियों मानदेय बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के कार्य हो रहे है। इस अवसर पर स्कूली छात्र/ छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाई जिसमें पुलिस विभाग, आपदा विभाग ,उरेडा विभाग ,कृषि पशुपालन आदि विभागों ने स्टाल और प्रदर्शनी लगाई ।

