चुनाव आयोग ने एंड टीवी और जी टीवी पर मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करने पर भेजा नोटिस

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।छोटे पर्दे पर सबसे चर्चित शो भाभी जी घर पर है और तुझसे है राबता ने थोड़े दिन पहले अपने एपिसोड़ में मोदी सरकार की कई स्कीम की तारीफ की थी। इसके बाद कांग्रेस ने इसका इलेक्शन कमीशन को इसकी शिकायत की थी! इन सभी क्रियाकलाप के बाद इलेक्शन कमिशन एक्शन में आ गया है।

इलेक्शन कमशीन ने इन दोनों सीरियल के ब्रॉडकास्ट करने वाले चैनल जी टीवी और एंड टीवी को कारण बताओ नोटिस जारी है। इस शो के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और मुद्रा लोन जैसी तमाम योजनाओं की जमकर तारीफ की गई थी। कांग्रेस के मुताबिक बीजेपी ऐसे ही पेड न्यू वर्जन जी मराठी सीरियल तुला पाथे पर भी चलाने की योजना बना रहे थे।

कांग्रेस स्पोक पर्सन सचिन सावंत ने इलेक्शन कमीशन के इस फैसले का स्वगात किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार के निर्णय का ही इंतजार कर रहे थे।सचिन ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और टीवी चैनल ने कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है इसलिए इन चैनलों का लाइसेंस रद्द करना चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles