जनपद उत्तरकाशी में 2022 की रूपरेखा को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक
विनीत कंसवाल,उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।नगर कांग्रेस जनों नें शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री दिनेश गौड़ के नेतृत्व में उत्तरकाशी मुख्यालय के सुमन सभागार में कांग्रेस की आगामी रणनीति, रूपरेखा, वार्ड एवं बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती सहित महत्वपूर्ण विषयों के संदर्भ मेवृहद चर्चा की।
इस दौरान 2022 की चुनावी तैयारियों को लेकर हर वार्ड एवं बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों का गठन कर मजबूती से चुनावी रण में उतरने का एजेंडा प्रभारी के सामने रखा। इस मौके पर पूर्व विधायक सजवाण जी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वन किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कांग्रेस, महिला, युवा, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, ओबीसी, सेवादल एवं एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठों की मजबूत कमेटी बनाकर हर एक कार्यकर्ता के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। भाजपा की निरंकुश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों व छोटे व्यवसायियों के रोजगार बन्द होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है तथा उनके सामने रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। निजी संस्थानों में काम करने वाले करोड़ों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोने पडे़ हैं ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम सरकार की संवेदनहीनता, गरीब विरोधी तथा जनविरोधी नीति का परिचय देते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम इतने बढ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है।
इस मौके पर गंगोत्री विधानसभा प्रभारी कुलदीप पंवार ने संगठन की रूपरेखा और आगामी चुनावी तैयारियों पर वृहद रूप से कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।

