जनपद चमोली पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में दी जानकारी

जनपद चमोली पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में दी जानकारी
Spread the love

चमोली । वन चेतना केंद्र गोपेश्वर में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दौरान निरीक्षक श्री मनोज नेगी, प्रभारी साइबर सेल जनपद चमोली एवं का0 विपिन द्वारा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया एवं साइबर अपराधों से बचने हेतु दी गयी साइबर फ्रॉड की शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 पर सम्पर्क के सम्बन्ध में भी सभी को जानकारी दी गयी व साइबर क्राइम से सम्बन्धित पोस्टर/पेम्पलेट वितरित किए।

साइबर सेल जनपद चमोली पुलिस का सभी से निवेदन साइबर अपराधों से बचने हेतु इस बातों का रखें ख्याल:-

  1. अनजान QR कोड स्कैन ना करें।
  2. अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल, ATM डिटेल इत्यादि कभी भी साझा ना करें।
  3. ऑनलाइन खरीददारी सदैव विश्वसनीय साइटों से ही करें।
  4. ईमेल/मैसेज इत्यादी से प्राप्त अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें।
  5. सोशल मिडिया पर अनजान लोगों को कभी भी Friend list में ना रखें एवं अनजान Friend Request कभी भी Accept ना करें।
  6. लॉटरी लगने के नाम पर आ रहें ईमेल/मैसेज/फोन कॉल पर भरोसा कर कभी भी अनजान व्यक्तियों से पैसों का लेनदेन ना करें।
  7. सोशल मिडिया पर सदैव Two Factor Authentication का प्रयोग करें।
  8. सोशल मिडिया पर Privacy Settings को Enable ऱखें एवं कभी भी निजी जानकारी साझा ना करें।
  9. याद रखें बैंक या बैंककर्मी कभी भी फोन कॉल कर आपसे आपके बैंक खाते से सम्बन्धित या किसी भी प्रकार की निजी जानकारी नहीं मांगते हैं अत: इस प्रकार के फोन कॉल से सावधान रहें।

देवभूमि खबर

Related articles