जनपद पौड़ी में 19 रोगी आइसोलेशन में भर्ती,51 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया
पौड़ी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 19 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। भर्ती रोगियों में 18 संदिग्ध है, जिनमें से 11 जिला अस्पताल पौड़ी, एक बेस अस्पताल श्रीनगर, 06 पी.एच.सी. कलालघाटी कोटद्वार तथा एक कोरोना संक्रमित बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है।
जबकि जनपद में 51 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 09 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी, 07 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, एक गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, एक को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार, 26 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार में तथा 07 लोगों को आयुर्वेद हाॅस्पिटल सिबलचैड कोटद्वार रखा गया है।
जनपद में अब तक 29 लोगों की सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है। जिनमें से 17 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 16 निगेटिव व एक संक्रमित थे। वही आज 4 लोगों की सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है। जबकि 73 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
वहीं जनपद में दिनांक 31 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 1008 ग्राम पंचायतों में 11172 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों में गेंहू 10085.60 कुन्टल, चावल 10734.83 कुन्टल, चीनी 146.50 कुन्टल, चना दाल 126.28 कुन्टल तथा मसूर दाल 119.74 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक योग 313465 दैनिक वितरण 80228 दैनिक अवशेष 233237 लीटर है। डीजल दैनिक योग 309278 वितरण 59236 दैनिक अवशेष 250042 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक योग 9432, वितरण 3489, दैनिक अवशेष 5943 सिलेण्डर है।

