HTML tutorial
HTML tutorial

जन कल्याण सेवा समिति ने सीएम त्रिवेंद्र को भेंट किए 200 मास्क

जन कल्याण सेवा समिति ने सीएम त्रिवेंद्र को भेंट किए 200 मास्क
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। असहाय जन कल्याण सेवा समिति ने घर में बनाए काटन के कपड़े के मास्क बनाकर जरुरतमंदों को निःशुल्क वितरित करने का शुभ कार्य मुख्यमंत्री आवास में बंटवा कर किया। बेरोजगार महिलाओं से मास्क बनवा समिति उन्हें ऐसे संकट की घड़ी में रोजगार देने कार्य भी कर रही है।      कोरोना संकट के चलते लाक डाऊन की सिथति मे मास्क पहनना आवश्यक होने से समिति द्वारा चलाये जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की महिलाओं को मास्क बनाने का कार्य दिया गया ताकि इस संकट की घडी मे जहां समिति निःशुल्क मास्क वितरण करेगी वहीं बेरोजगार महिलाओं को आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी ताकि उनके घर का चूलहा जलता रहे। समिति के संरक्षक डी.ए.वी महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. प्रशांत सिंह के प्रतिनिधित्व में समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 200 मास्क भेंट किए जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी न किसी रूप में इस दुख की घड़ी में सभी को प्रदेश का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष बलबीर नौटियाल उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू, सचिव राखी अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, डा संजय अग्रवाल, स्वर्ण चमोला, प्रेम लता रावत,राजकुमारी, ललिता, मंजू कुमारी श्रीमती पाण्डेय, इन्दु प्रधान आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

देवभूमि खबर

Related articles