जमात में शामिल हुए लोग स्वयं सामने आकर अपना चेकअप करवाएंः ताहिर अली 

जमात में शामिल हुए लोग स्वयं सामने आकर अपना चेकअप करवाएंः ताहिर अली 
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ताहिर अली ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से पीड़ित है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारों द्वारा इस महामारी से बचाव के लिए लॉक डाउन लागू किया गया है, जिसका सभी लोगों को पालन करना चाहिए। परंतु पिछले दिनों देखने में आया कि कुछ लोग नई दिल्ली में जमात में शामिल हुए तथा अब उनमें से कई लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। ऐसे ही कुछ लोग सामने आने से डर रहे हैं मै उन लोगांे से आग्रह करना चाहूंगा कि जो लोग भी जमात में शामिल हुए हैं वे स्वयं सामने आकर अपना चेकअप करवाएं तथा खुद के परिवार सहित अपने आसपास के लोगों को इस महामारी की चपेट में आने से बचाएं। कोरोना महामारी पूरे मानव समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन कर आई है जिससे निपटने में देश के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है।

देवभूमि खबर

Related articles