जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्ता एवं शीर्ष प्राथमिकता से शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं:मयूर दीक्षित

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्ता एवं शीर्ष प्राथमिकता से शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं:मयूर दीक्षित
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।जनपद वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत फेज-1 एवं फेज-2 में किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता एवं शीर्ष प्राथमिकता से शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं, यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।


    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेज-1 एवं फेज-2 में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में 637 राजस्व ग्रामों की संख्या है जिसमें 56852 परिवरों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसमें जल निगम द्वारा 38701 एवं जल संस्थान द्वारा 18151 परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि फेज-1 में जल संयोजन के लिए 582 डीपीआर तैयार स्वीकृत की गई हैं जिसमें 391 जल निगम तथा 191 जल संस्थान द्वारा डीपीआर तैयार की गई हैं जिसमें 488 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं, तथा 94 योजनाएं ड्राॅप की गई हैं। उन्होंने कहा कि फेज-2 में 253 योजनाएं हैं जिसमें 132 जल निगम तथा 121 जल संस्थान के पास हैं जिसमें 104 योजनाओं की डीपीआर तैयार की गई है जिसमें जल निगम द्वारा 56 योजनाएं हैं जिसकी लागत 137.70 करोड़ तथा जल संस्थान द्वारा 48 योजनाओं की डीपीआर तैयार की गई हैं जिसकी लागत 15.20 करोड़ रुपए है।

                बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं जल निगम को निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जनपद वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए जनपद वासिसों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि फेज-1 में जो भी कार्य अपूर्ण कार्य हैं उन कार्यों को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा फेज-2 में जिन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है उन पर त्वरित गति से कार्य करना सुनिश्चित करें तथा जिन कार्यों पर रिटेंडर किए जाने हैं उन पर तत्काल रिटेंडर करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन योजनाओं में अधिक धनराशि होने का अनुमान है उन योजनाओं जन प्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि योजना में कंर्वजन प्लान को भी प्रस्तुत करते हुए जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने जनपद के जिन विद्यालयों में पेयजल संयोजन नहीं हुए हैं उनमें भी शीर्ष प्राथमिकता से पेयजल संयोजन कराना सुनिश्चित करें जिसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग को ऐसे विद्यालयों की सूची जल निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा जल निगम एवं जल संस्थान को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में तीन कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल संयोजन नहीं हुए हैं ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों पेयजल संयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत घरों में भी पेयजल कनेक्शन नहीं हुए हैं उनमें पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि जिन पंचायत घरों में पेयजल संयोजन किए गए हैं उनके फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं उनमें यथाशीघ्र पेयजल संयोजन कराने के निर्देश दिए गए।

              बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, सिंचाई पीएस बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles