जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने की विभागवार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा
पिथौरागढ़।जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। जिसमे सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन घोषणाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनको शीघ्र पूरा करें और वित्तीय स्वीकृति के लिए विभिन्न स्तरों पर लंबित घोषणाओं के लिए जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाए। हिदायत दी कि सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न की जाए।
इस दौरान बताया गया कि जनपद में सभी विभागों को मिलाकर कुल 400 सीएम घोषणाएं है। जिसमें से 97 कार्य पूर्ण कर लिए गए है व 93 में कार्य प्रगति पर है व शासन स्तर पर 149 लंबित है जबकि जनपद स्तर पर 53 लंबित है व 8 घोषणाएं विलोपित की गई है।
जिलाधिकारी ने लोनिवि, युवा कल्याण अधिकारी, सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरक्त जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। विभागीय अधिकारियों ने बताया सीएम घोषणाओं का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर सुन्दर सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय भगवत प्रसाद पाण्डेय, सहित सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

