HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान एवं जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद अगस्त क्रांति दिवस का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान एवं जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद अगस्त क्रांति दिवस का किया शुभारंभ
Spread the love

पिथौरागढ़ ।अगस्त क्रांति दिवस जनपद में गर्व एवं सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ स्थित नगर पालिका हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपहार स्वरूप दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद वासियों को अगस्त क्रांति दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को अगस्त क्रांति दिवस मनाए जाने के कारण एवं विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजो से आजाद कराने के लिए 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया और जमीनी स्तर पर इसकी शुरुआत अगले दिवस 9 अगस्त को हुई, जिसे अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आपके भविष्य के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया, इसलिए आपका दायित्व बनता है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान दें। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं जिला प्रशासन द्वारा उनका हर संभव समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद से लगभग 225 से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं जिनके बलिदान व त्याग की बदौलत आज हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
इसके अलावा इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण गया। वहीं कई महानुभावों द्वारा अपने मनोदगार प्रकट कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट व मंत्री मनोहर सिंह खाती, राजेश उप्रेती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles