HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया
Spread the love

पौड़ी।  जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सेड़ियाखाल स्थित महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कॉन्फ्रेंस हॉल, बैकरी हॉट किचन व अन्य प्रभागो का अवलोकन किया। उन्होंने बैकरी हॉट किचन में क्रीम रोल, अजवाइन मंडवा बिस्किट, जखिया बिस्किट, पिज्जा, बर्गर जीरा बिस्कुट आदि बनाने के तौर तरीके भी देखें। बैकरी हॉट किचन में बनाए जा रहे उत्पादों को देखकर जिलाधिकारी उत्सुक नजर आए।

       जिलाधिकारी ने आधुनिक तकनीक से युक्त वेकरी हॉट किचन का निरीक्षण कर संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विश्वविद्यालय की विजिट करवाएं जिससे समूह की महिलाएं इस तरह का अभिनव कार्य करने के लिए प्रेरित होंगी तथा महिलाओं को स्थानीय फसलों से बने उत्पादों का व्यवहारिक ज्ञान का प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास खंड स्तर पर जलपान हेतु संबंधित विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित कर यहां बनाए जाने वाले उत्पादों को सरकारी बैठकों में जलपान के साथ उपलब्ध कराएं। जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगे।

     इस अवसर पर निदेशक विश्वविद्यालय संजय रिशेश्वर, चांसलर शिव प्रसाद गुप्ता, डीन पूनम रिशेश्वर, असिस्टेंट प्रोफेसर होटल मैनेजमेंट विभाग अनिल भट्ट, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश रावत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles