जिलाधिकारी ने खांकरा झील मे यथाशीघ्र पर्यटन गतिविधियों के संचालन हेतु पयर्टन अधिकारी को किया निर्देशित
रूद्रप्रयाग।जिला कार्यालय कक्ष में साहसिक गतिविधि संचालन समिति की बैठक अध्यक्ष/ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा ग्राम पपडासू के निकट अलकनंदा नदी पर बैक वाटर पर मोटराइज्ड बोट व जल क्रीडाओं से सम्बन्धित गतिविधियों के संचालन का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा बोट संचालन का क्षेत्र पपडासू से मल्यासू ग्राम तक निर्धारित किया गया जिसमें पर्यटकों को विलेज टूरिज्म, होम स्टे टूरिज्म, ट्रैकिंग आदि गतिविधियों से रूबरू कराया जाएगा।
समिति द्वारा पर्यटकों हेतु बोट राइड की दरें निर्धारित की गई। 100 रूपये लोकल राइड(लगभग 600 मीटर), 200 रूपये डाउनस्ट्रीम (लगभग 01 किमी), 400 रूपये अपस्ट्रीम जो कि पपडासू से त्रिपुरेश्वर मोणा महादेव (लगभग 03 किमी) । समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विकास परिषद द्वारा निर्धारित राफ्टिंग नियमावली के अनुसार तय समयवधि के अनुरूप ही बोट संचालन की गतिविधि अनुमन्य होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खांकरा झील मे यथाशीघ्र पर्यटन गतिविधियों के संचालन हेतु पयर्टन अधिकारी को निर्देशित किया।
वही, जिला पयर्टन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि बैक वाटर जलाशय में बोट संचालन हेतु नेशनलन इन्सटीटयूट आफ वाटर स्पोटर्स से लाइव सेविंग टैक्निक, पावर बोट हैंडलिंग के लाइसेंस धारक जिला पर्यटन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस के सिंह, एसडीएम सदर बृजेश तिवारी, एई सिंचाई विनोद कुमार मलेठा उपस्थित थे।

