जिलास्तरीय कार्यालय नरेंद्रनगर से मुख्यालय शिफ्टिंग को लेकर डीएम से मिले जनप्रतिनिधि

Spread the love
टिहरी।देवभूमि खबर। उत्तराखंड जन एकता पार्टी से जुड़े लोगों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलास्तरीय कार्यालय नरेंद्रनगर से जिला मुख्यालय शिफ्ट किए जाने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट किए जाने के आदेश पर आभार जताते हुए कार्यालय शिफ्टिंग की कार्रवाई शीघ्र किए जाने की मांग की है। सोमवार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने डीएम से मुलाकात कर नरेंद्रनगर से जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट किए जाने की मांग की है। पार्टी उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट का कहना है कि लंबे समय से जनता की मांग पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के प्रयासों से जिलास्तरीय कार्यालय नरेंद्रनगर से नई टिहरी शिफ्ट हो गए थे, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते वह कार्यालय फिर से नरेंद्रनगर ही स्थानांतरित कर दिए गए। पार्टी ने डीएम से शीघ्र जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में ज्येष्ठ उपप्रमुख चंबा संजय मैठाणी, क्षेपंस भूपेंद्र सिंह रावत, संजय रावत, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, प्रताप गुसाई, यशपाल पंवार, जसवीर पंवार, बलवीर सिंह नेगी, वीर सिंह पंवार, प्रेम सिंह रावत, विनोद सजवाण, जगमोहन नेगी, सुखपाल सिंह जड़धारी आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर