जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती महिला को रक्तदान कर प्रभारी फायर स्टेशन संदेश सकलानी ने निभाया मानवीय कर्तव्य

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती महिला को रक्तदान कर प्रभारी फायर स्टेशन संदेश सकलानी  ने निभाया मानवीय कर्तव्य
Spread the love

गोपेश्वर । जनपद पुलिस कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्य पालन करने के साथ-साथ लगातार बीमार एवं जरूरतमन्दों को रक्दान किया जा रहा है, आज प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर श्री संदेश सकलानी को सूचना प्राप्त हुई की वन बिभाग कॉलोनी गोपेश्वर निवासी एक महिला श्रीमती कल्पेश्वरी देवी जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती हैं जिनका रसोली का ऑपरेशन होना है एवं ऑपरेशन हेतु उक्त महिला को तत्काल O+ve रक्त की आवश्यकता है । सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर श्री संदेश सकलानी तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे एवं उनके द्वारा उक्त महिला को एक यूनिट O+ve रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया गया, महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मी का धन्यवाद किया गया एवं चमोली पुलिस की प्रशंसा की गयी।

देवभूमि खबर

Related articles