लॉकडाउन के चलते टिहरी और कोटेश्वर में कुल 7 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन : बडोनी

लॉकडाउन के चलते टिहरी और कोटेश्वर में कुल 7 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन : बडोनी
Spread the love

ऋषिकेश। देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। लॉकडाउन का असर देशभर में करीब 10 राज्यों को बिजली सप्लाई करने वाली टिहरी बांध परियोजना पर भी पड़ा है।लॉकडाउन के चलते खपत कम होने से एशिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना कही जाने वाली टिहरी बांध परियोजना में बिजली का उत्पादन पानी की खपत के अनुसार किया जा रहा है। इससे कारपोरेशन को वित्तीय वर्ष 2020-21 में घाटा होने वाला है। लॉकडाउन के चलते सभी उद्योग-कारखाने बंद हैं। सभी मॉल और दुकानों पर ताला लटका हुआ है। ऐसे में बिजली की खपत कम हो गई है। यूपी, दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत करीब 10 राज्यों को बिजली सप्लाई करने वाली टीएचडीसी को विद्युत उत्पादन मांग कम होने से तीन मिलियन यूनिट घटाना पड़ा है। बीते साल इन दिनों टिहरी और कोटेश्वर जल विद्युत परियोजना से सप्लाई के लिए करीब 10 से 11 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होता था। बिजली की खपत कम होने से अब इसे घटाकर लगभग सात मिलियन किया गया है। जिसके चलते सरकारी कंपनी टीएचडीसी को घाटा होने जा रहा है।टीएचडीसी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक विनय बडोनी ने बताया कि बिजली खपत कम होने की वजह से डिमांड कम हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों यूनिटों से बिजली का उत्पादन आवश्यकता अनुसार किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles