6.5 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली खुराक ली जबकि 1 करोड़ से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक प्राप्त की
नई दिल्ली।आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 के लिए लगाए गए टीकों की कुल संख्या 7,59,79,651 (11,99,125 सत्रों के जरिए) पहुंच गई है।
इनमें 89,82,974 स्वास्थ्य कर्मचारी (पहली खुराक), 53,19,641, एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 96,86,477 अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता (पहली खुराक) और 40,97,510 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,70,70,019 (पहली खुराक) तथा 8,23,030 (दूसरी खुराक) लाभार्थी शामिल हैं।
कुल टीकाकरण संख्या में 6.5 करोड़ से अधिक (6,57,39,470) पहली खुराक है, जबकि दूसरी खुराक की संख्या भी 1 करोड़ से अधिक (1,02,40,181) हो गई है।
टीकाकरण अभियान के 78वें दिन (03 अप्रैल, 2021), 27,38,972 टीके लगाए गए। इनमें से 24,80,031 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 2,58,941 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।

