टीवी एक्टर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाकर पीड़िता से वसूले पैसे

Spread the love

 

मशहूर टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नजर आए एक्टर करण ओबेरॉय को रेप केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएनआई ने ट्वीट कर करण ओबेरॉय को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। करण पर महिला संग रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सेक्शन 376 (रेप) और 384 (वसूली करना, धमकाना) के तहत केस दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, करण ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप किया था। एफआईआर में आरोप है कि करण ने ना सिर्फ महिला के साथ रेप किया बल्कि इस हरकत को कैमरे में भी कैद किया। एक्टर ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसों की जबरन वसूली की। करण ने पीड़ित महिला को धमकाया कि अगर वो पैसा नहीं देगी तो उसका वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा।

करण को पिछली बार अमेजॉन प्राइम की बेव सीरीज इनसाइड एज में देखा गया था। बता दें, करण ओबेरॉय ने 1995 में सीरियल स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। स्वाभिमान में करण ने बॉबी का रोल अदा किया था।

देवभूमि खबर

Related articles