सीबीएसई 10वीं बोर्ड: रिजल्ट जारी, 91.1% छात्र हुए पास
नई दिल्ली।सीबीएसई10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार 91.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं। अभ्यर्थी cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 18,27,472 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी को 82% नंबर मिले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। खबर है कि एमिटी स्कूल के छात्र ने 497 अंक के साथ टॉप किया है।

