ठेकेदारों के भुगतान न होने से फीकी पड़ सकती है मजदूरों की दीवाली :गुरु प्रसाद भट्ट

ठेकेदारों के भुगतान न होने से फीकी पड़ सकती है मजदूरों की दीवाली :गुरु प्रसाद भट्ट
Spread the love

देहरादून। प्रतापनगर समग्र जन कल्याण समिति नई टिहरी के अध्यक्ष गुरु प्रसाद भट्ट ने स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र में कार्य कर रहे ठेकेदारों का भुगतान करने की गुहार लगाई है।

देवभूमि संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के कई मजदूर और ठेकेदारों ने उनसे दीपावली को देखते हुए समिति के माध्यम से भुगतान करने का अनुरोध किया है।उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल से ठेकेदारों का भुगतान न होने से मजदूरों की स्थिति बहुत खराब है।उन्होंने कहा कि प्रेस के माध्यम से वे कार्यदायी संस्थाओं और विभागों से लंबित भुगतान कराने की मांग करते है।उन्होंने कहा कि सरकार दीपावली के त्यौहार को लेकर कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करती है।लेकिन मजदूरों के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य की मजदूरी ही बोनस होती है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों ,स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से मजदूरों की दीपावली को भुगतान करवाकर खुशहाल बनाने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles