डीआईजी,गढ़वाल ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

डीआईजी,गढ़वाल ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश
Spread the love

चमोली। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री करन सिंह नगन्याल ने जनपद चमोली का भ्रमण कर 8 मई से प्रारम्भ होने वाली चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बद्रीनाथ धाम पहुंचकर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

उन्होंने जोशीमठ के नवनिर्मित टाइप थ्री भवनों व सम्पूर्ण कैम्पस एवं एसडीआरएफ कैम्प का निरीक्षण कर एसडीआरएफ के जवानों को आपदा या दुर्घटना के दौरान त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । चारथाम यात्रा के दृष्टिगत हेमकुण्ड यात्रा के मुख्य पड़ाव थाना गोविन्दघाट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर यात्रा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की ।

डीआईजी ने चौकी पाण्डुकेशर, चौकी लामबगड़ व लामबगड स्लाइड जोन, चौकी हनुमानचट्टी एवं श्री बद्रीनाथ मन्दिर परिसर इत्यादि स्थानों का निरीक्षण कर समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लेकर श्री बद्रीनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, निर्विघ्न व सकुशल संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश । उन्होंने यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, टूरिस्ट बूथ बनवाने, सीजनल चौकियों खोलने, सुगम यातायात हेतु ट्रैफिक प्लान बनाने व श्री बद्रीनाथ धाम में पुलिस कर्मचारियों के रहने हेतु समुचित व्यवस्था करने हेतु भी निर्देशित किया ।

उक्त भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक चमोली श्री रविकान्त सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ईकाई श्री सूर्य प्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ विजय भारती, थानाध्यक्ष गोविन्दघाट उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles