HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेसियों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर किये पुष्प अर्पित

कांग्रेसियों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर किये पुष्प अर्पित
Spread the love

देहरादून। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर रोड़ में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। ।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि “स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और अद्वितीय प्रतिभा के धनी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना विशिष्ट योगदान दिया। राष्ट्रहित में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री अजय सिंह , दीप वोहरा, नवीन रमोला, अनूप पासी, आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles