स्वच्छता पखवाड़े के तहत दून यूनिवर्सिटी ने दीपनगर में चलाया सफाई अभियान
देहरादून। नमामि गंगे कार्यक्रम की अंतर्गत चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत दून यूनिवर्सिटी द्वारा आज दीपनगर और निकट के क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगो को पर्यावरण एवं सफाई के प्रति जागरूक किया ।
दून यूनिवर्सिटी के छात्रों एवं शिक्षकों की टीम ने आज नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अगले चरण में स्थानीय नागरिको के साथ मिलकर दीपनगर क्षेत्र में सफाई की। साथ ही लोगो से संवाद साध के उनको गन्दगी के कारण होने वाली बीमारियों से बचने और स्वच्छता के प्रति सचेत रहने को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंतर्गत दीपनगर में कूड़ेदान भी वितरित किये गए।
कार्येक्रम में डॉ० रीना सिंह, डॉ० सुनीत नैथानी, डॉ० प्राची पाठक, डॉ० नितिन कुमार, डॉ० विपिन सैनी, पार्षद दीप नगर- दिनेश सती, मोहन लाल सकलानी, रमेश बिष्ट, शीला रावत, आशीष रावत, दीपक गडोनी आदि शामिल थे।

