नई टिहरी में महाविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा को संरक्षित एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया

नई टिहरी में महाविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा को संरक्षित एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया
Spread the love

देहरादून। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गंगा स्वच्छता एवं जागरूकता रैली को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की प्राचार्य डॉ रेनू नेगी एवं डॉ अरुणा पी सूत्रधर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीo सीo पैन्यूली के नेतृत्व मे गंगा स्वच्छता से संबंधित स्लोगनो का गान करते हुए रैली टिहरी शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए नई टिहरी मुख्य चौराहे पर पहुंची ।चौराहे पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा की वर्तमान स्थिति को उजागर करते हुए संरक्षित एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर नमामि गंगे समिति की डॉoआशा डोभाल डॉoपद्मा वशिष्ठ डॉo रजनी गुसाईं डॉo कविता काला डॉoसंजीव नेगी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles