नगर मजिस्ट्रेट दून कुसुम चौहान एवं एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल ने धर्मपुर एवं एल.आई.सी बिल्डिंग स्थित सब्जी मंडी में चलाया चैकिंग अभियान
देहरादून नगर मजिस्ट्रेट देहरादून कुसुम चौहान एवं उपजिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल ने पुलिस के साथ धर्मपुर सब्जी मंडी एवं एल.आई.सी बिल्डिंग स्थित सब्जी मंडी में चैकिंग अभियान चलाया । चैकिंग के दौरान ओवर रेटिंग कर रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें 15 लोगों के चालान काटे गए तथा सभी विक्रताओं को रेट लिस्ट लगाये जाने के निर्देश दिये गए।
नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को ओवर रेटिंग पर लगातार निगरानी रखने तथा जिनके द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की जा रही है उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा फल और सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि कोई दुकानदार ओवर रेटिंग करते हुए पाया जाता है या दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पायी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

