नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला होगा : रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला होगा : रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
Spread the love

नई दिल्ली।पीआईबी।केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2020 (एनडीडब्ल्यूबीएफ) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रख्यात गांधीवादी विद्वान गिरीश्वर मिश्र, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. गोविंद प्रसाद शर्मा, मानव संसाधन विकास  मंत्रालय के  संयुक्त सचिव श्री मदन मोहन, भारतीय व्यापार संवर्धन संस्थान (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि हम पुस्तकों के सागर के बीच में हैं और पुस्तकों का यह महाकुंभ विचारों से भरा हुआ है, वे विचार जो मानवता को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला एक ऐसी जगह है, जहाँ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और नए विचारों को उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि किताबें भारत के युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

 

इस वर्ष के मेले के विषय ‘गांधी: लेखकों के लेखक’ पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब हमें उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है, हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। दुनिया आज आतंकवाद सहित कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया, राष्ट्र, समाज और सभी व्यक्तियों को गांधी के बारे में उनकी दृष्टि तथा शांति और अहिंसा के दर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने पुस्तकों और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशकों से आग्रह किया है, क्योंकि लोग किताबों से दूर जा रहे हैं, और एनडीडब्ल्यूबीएफ जैसा पुस्तक मेला सुनिश्चित करता है कि किताबें और पढ़ने की आदत कायम रहे।

मंत्री ने इस तथ्य की सराहना की कि नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला यकीनन एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है और उन्हें उम्मीद थी कि यह मेला जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला बन जाएगा।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि तथा प्रसिद्ध गांधीवादी विद्वान गिरीश्वर मिश्र ने महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मैन ऑफ सेंचुरी थे। उन्होंने गीता, कुरान और बाइबिल सहित अनेक पुस्तकों के व्यापक अध्ययन के कारण सत्य, शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के अध्यक्ष प्रो. गोविंद प्रसाद शर्मा ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के इस संस्करण के बारे में दर्शकों को बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों की इस दुनिया के माध्यम से, विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, जो हमें नई दिशा दिखा सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles