नागेंद्र राणा को भाजपा का बहादराबाद मंडल का अध्यक्ष बनाने पर किया स्वागत  

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। भारतीय जनता पार्टी के बहादराबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष बनने पर नागेंद्र राणा का महिला मोर्चा के द्वारा फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी एवं जनता के कार्य करने को लेकर संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली के द्वारा की गई। उनके द्वारा महिला मोर्चा के तत्वाधान में हो रहे जनमानस के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जो शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, मैं उस विश्वास की कसौटी पर खरा उतरते हुए तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चों को आगे बढ़ाकर जनता के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला ढोंढियाल , रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, मनु रावत, सीमा गुप्ता, रेनू त्यागी ,नीलू राजवंश, ममता सिंह, प्रीति गुप्ता, ममता शर्मा ,श्वेता जयसवाल, ममता चैधरी एवं अजय कुमार ,लोकेश पाल( पार्षद) पंकज धीमान, लव शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles