फड़ व्यवसाइयों ने पार्को के आगे किया कब्जा

फड़ व्यवसाइयों ने पार्को के आगे किया कब्जा
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल
नैनीताल। । सरोवर नगरी नैनीताल में जहाँ लोक डाउन के बाद नगर पालिका परिषद ने खोखे फड़ व्यापारी वर्ग को दुकान लगाने की छूट दी वही कई फड़ कारोबारियों ने फड़ तो लगाये । ऐसे फड़ लगाये की पार्कों को भी नही बख्शा उसके आगे से भी फड़ो को लगाकर गेट तक बंद कर दिये।
जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर बाल्मीकि समाज के सरपंच मनोज कुमार गये। उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।उन्होंने कहा वह शीघ्र नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से मिलेगें।

उन्होंने कहा कि भगवान बाल्मीकि पार्क के बाहर अतिक्रमण कर गन्दगी आदि फैलाई जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री मनोज ने फड़ करोबारियों को चेतावनी दी वह भगवान बाल्मीकि पार्क के आगे से सभी फड़ अति शीघ्र हटा लें।

देवभूमि खबर

Related articles